नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मधुपुर पुलिस ने निकाली प्रभात फेरी

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

मधुपुर पुलिस ने नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की, और समाज में नशामुक्ति के लिए सहयोग की भी बात की।

नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मधुपुर पुलिस ने निकाली प्रभात फेरी

मधुपुर। नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मधुपुर पुलिस ने मंगलवार को प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जहां पुलिस कर्मियों ने नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का लोगो को संदेश दिया। अभियान को लेकर इन्सपेक्टर इंचार्ज सह थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने प्रभात फेरी के दौरान आम नागरिकों, युवाओं एवं दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। इससे आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से नशे की लत से बचने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। इस अवसर पर शहरवासियों ने अभियान की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। मौके पर हेमंत नारायण सिंह अजय सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।