मधुपुर नगर परिषद चुनाव में 440158 वोटर करेंगे मतदान
मधुपुर नगर परिषद में चुनाव की तैयारी तेज है। 23 वार्ड में पार्षद और अध्यक्ष का चुनाव वोट के माध्यम से होगा। आरक्षण पर 12 दिसंबर को मुहर लगेगी। ओबीसी के लिए 8 सीटें आरक्षित रहेंगी। 22265 पुरुष और 22073 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 46 मतदान केंद्र होंगे।
मधुपुर। मधुपुर नगर परिषद में चुनाव की तैयारी जोरों पर है। शहरी क्षेत्र में कुल 23 वार्ड पार्षद और अध्यक्ष का चुनाव वोट के माध्यम से होना है। उपाध्यक्ष का चयन निर्वाचित 23 वार्ड पार्षद करेंगे। वार्डवार आरक्षण पर मोहर लगाना है। आगामी 12 दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आरक्षण पर मोहर लगेगा। ओबीसी 1 और 2 के लिए कुल 8 सीट आरक्षित होंगी। दो वार्ड एससी और एक वार्ड एसटी के लिए आरक्षित होगी। 12 दिसंबर को ही अध्यक्ष पद के आरक्षण या सामान्य पर मुहर लगेगी। शहरी क्षेत्र में कुल 46 मतदान केंद्र होंगे। मधुपुर में 22265 पुरुष और 22073 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वार्ड नंबर एक में 2128 मतदाता,वार्ड नंबर दो में 1879 मतदाता, वार्ड तीन में 1696 मतदाता, वार्ड नंबर चार में 1825 मतदाता, वार्ड पांच में 1402 मतदाता, वार्ड छह में 2091मतदाता, वार्ड सात में 2201मतदाता, वार्ड नंबर आठ में 1978 मतदाता, वार्ड नंबर नौ में 1838 मतदाता, वार्ड दस में 1898 मतदाता, वार्ड ग्यारह में 1999 मतदाता, वार्ड बारह में 1713 मतदाता, वार्ड तेरह में 1833 मतदाता, वार्ड चौदह में 1451मतदाता , वार्ड पन्द्रह में 1833 मतदाता, वार्ड सोलह में 1978 मतदाता, वार्ड सत्रह में 1740 मतदाता, वार्ड अठारह में 2142 मतदाता, वार्ड उन्नीस में 1715 मतदाता, वार्ड बीस में 2359 मतदाता, वार्ड इक्कीस में 1924 मतदाता , वार्ड बाईस में 2203 और वार्ड 23 में 2332 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


