Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMadhupur College Academic Council Meeting Decisions on Internal Exams and Annual Festival
मधुपुर कॉलेज में अकादमिक परिषद की बैठक

मधुपुर कॉलेज में अकादमिक परिषद की बैठक

संक्षेप:

गुरुवार को मधुपुर कॉलेज में अकादमिक परिषद की बैठक हुई, जहां निर्णय लिया गया कि सेमेस्टर 1 सत्र 2025-29 की आंतरिक परीक्षा विभागीय शिक्षकों द्वारा होगी। अनुपस्थित छात्रों के अंक विश्वविद्यालय को नहीं भेजे जाएंगे। इसके अलावा, वार्षिकोत्सव समारोह दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मनाने और यूनिफॉर्म की अनिवार्यता पर चर्चा की गई।

Nov 21, 2025 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

मधुपुर,प्रतिनिधि। गुरुवार को मधुपुर कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ.रत्नाकर भारती की अध्यक्षता में अकादमिक परिषद की बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेमेस्टर 1 सत्र 2025-29 के आंतरिक परीक्षा का संचालन विषयवार विभागीय शिक्षक लेंगे। इसके लिए सामूहिक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। जो छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहेंगे, उनका अंक विश्वविद्यालय से नहीं भेजा जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म में आने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मनाने को लेकर भी चर्चा की गई और आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसकी जिम्मेदारी सांस्कृतिक समिति को दी गई। इस बैठक में डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. अनीता गुआ हेंब्रम, प्रो. महेंद्र एक्का, प्रो. प्रेम रोशन एक्का, प्रो. फोदो सोरेन, डॉ. उत्तम कुमार शुक्ला, प्रो. होरेन हांसदा, प्रो. रंजीत कुमार प्रसाद, प्रो. अनुपलाल सोरेन, प्रो. उमेश कुमार, डॉ. यतेंद्र प्रसाद झा, प्रो. मनीषा कुमारी, प्रो. संगीता कुमारी, डॉ. अनुसुइया कुमारी, डॉ. मनीषा मधु बिलुंग, डॉ. श्वेता कुमारी तथा पूनम कुजूर उपस्थित थे।