राहगीर को चाकू दिखा रुपए छीनने वाला बदमाश लोगों के हत्थे चढ़ा

राहगीर को चाकू दिखा रुपए छीनने वाला बदमाश लोगों के हत्थे चढ़ा

संक्षेप:

देवघर,प्रतिनिधिनगर के ट्रैक्टर स्टैंड के पास मंगलवार सुबह एक राहगीर को चाकू दिखाकर रुपए छीनने की कोशिश कर रहे एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

Dec 10, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर,प्रतिनिधि नगर के ट्रैक्टर स्टैंड के पास मंगलवार सुबह एक राहगीर को चाकू दिखाकर रुपए छीनने की कोशिश कर रहे एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना के दौरान बदमाश ने राहगीर को डराकर उससे रुपए छीनने की कोशिश की, लेकिन राहगीर के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक छोटी चाकू भी बरामद की है, जिसे वारदात के दौरान इस्तेमाल कर रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद राहगीर या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गयी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज किए बिना प्रारंभिक जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसकी पहचान, आपराधिक इतिहास तथा किसी अन्य वारदात से संबंध की भी जांच की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया है। कहना है कि आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। उधर घटना की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल है।