रिखिया : भू-माफिया ने 5 लाख रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मारपीट, प्राथमिकी
देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र में भू-माफियाओं ने पैतृक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर रैयत भीम रमानी के साथ मारपीट की गई और 5 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई। आरोपियों ने निर्माण सामग्री को लूटने का प्रयास भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पैतृक जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने व विरोध करने पर रैयत के साथ मारपीट कर दी गयी। थाना के देवीचक निवासी भीम रमानी ने भू-माफियाओं के खिलाफ रंगदारी व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है कि मौजा देवीचक खाता संख्या 15, प्लॉट संख्या 256 की लगभग 6.5 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नेपाल रमानी, दिलीप रमानी, नवी रमानी, आशो रमानी सहित अन्य लोगों ने जमीन पर काम रोकने की धमकी दी और 5 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-ग्लौज कर जान मारने की धमकी दी।
मजदूरी के लिए रखे लगभग 12 हजार रुपए छीन लिए। जिक्र है कि आरोपियों ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली लगभग एक लाख रुपए मूल्य की सरिया, सीमेंट और अन्य सामग्री लूटने का प्रयास किया। नेपाल रमानी व पुत्र दिलीप रमानी पर पत्थर फेककर जानलेवा हमला का आरोप भी लगाया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता किसी तरह बचकर वहां से निकलने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


