घर घुसकर मारपीट, मां-पुत्र घायल, प्राथमिकी
देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते सिंगारडीह गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस विवाद में एक मां और उसके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह घटना 15 अप्रैल 2026 को हुई थी।

देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष के मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने इलाज कराने के बाद थाना में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना 15 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित दिवाकर चौरसिया, पिता स्व. लक्ष्मण मोदी के आवेदन पर यह कार्रवाई की गयी है। आवेदन के अनुसार, दिवाकर चौरसिया उस समय अपने घर में मौजूद थे, तभी गांव के ही शंभू चौरसिया, पिंकू चौरसिया, राम मोदी, तारा देवी, सीमा देवी और मोनी देवी सहित कई लोग उनके घर पहुंचे।
आरोप है कि सभी ने मिलकर गाली-ग्लौज करते हुए घर घुसकर हमला किया। पीड़ित के अनुसार, पिंकू चौरसिया ने पकड़ लिया, जबकि शंभू चौरसिया ने लाठी-डंडे से माथे पर वार कर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर बचाव में आई मां के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है। घटना के पीछे जमीन से जुड़ा पुराना विवाद बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


