भू-विवाद को मारपीट, चार घायल
देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के धोबाना गांव में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि दूसरे पक्ष ने जबरदस्ती जमीन घेरने का प्रयास किया, जिसके विरोध पर उन पर हमला किया गया।

देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र के धोबाना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल मुकेश यादव ने बताया कि उसके गोतिया ने जबरदस्ती जमीन घेरकर घर बनाने का प्रयास कर रहे थे। जानकारी होने पर विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडा व धारदार हथियार से अचानक प्रहार कर दिया। जिससे एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में जयप्रकाश यादव, उषा देवी, मुकेश यादव और यशोदा देवी शामिल है।
मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


