Deogarh News: जमीन विवाद में 50 पर रंगदारी, मारपीट व तोड़फोड़ की प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि।कुंडा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मौजा अंतर्गत बांध आगर में जमीन विवाद को लेकर रंगदारी, मारपीट, तोड़फोड़ और जान मारने की धमकी देने के

Deogarh News: जमीन विवाद में 50 पर रंगदारी, मारपीट व तोड़फोड़ की प्राथमिकी

Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मौजा अंतर्गत बांध आगर में जमीन विवाद को लेकर रंगदारी, मारपीट, तोड़फोड़ और जान मारने की धमकी देने के आरोप में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मामला अनिल कुमार समेत अन्य रैयतों के आवेदन पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर नामजद आरोपियों व लगभग 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि ब्रह्मपुर मौजा में रैयतों की निजी व पैतृक जमीन पर पिछले 20-25 दिनों से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि 30 जून करीब 3:57 बजे लगभग 50 की संख्या में लोग हथियारों से लैस होकर निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां कार्य कर रहे मजदूरों, मिस्त्रियों, अमीन तथा महिला-पुरुष रैयतों के साथ गाली-ग्लौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।

आरोपियों ने कथित रूप से पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग की तथा जान मारने की धमकी दी। आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर निर्माणाधीन दीवार क्षतिग्रस्त कर दी गयी। साथ ही पांच कुदाल, दो गेंता, सात धामा, तीन करनी, एक साहुल, एक वेपर लाइट सहित अन्य सामान उठा ले गए। घटना के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना का कुछ हिस्सा निर्माण स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। संबंधित फुटेज पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध करायी गयी है। उल्लेख किया गया है कि दो दिन पूर्व निर्माण स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की चोरी की शिकायत भी थाना में दी गई थी। प्राथमिकी में नगर थाना के चांदनी चौक निवासी राकेश झा व राजेश झा, दोनों के पिता- स्व. मार्कण्डेय झा पर घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा नामजद आरोपियों में कुंडा थाना के भौरा जमुआ निवासी आशोक यादव, पिता- स्व. नुनलाल महतो, परशुराम यादव, पिता- स्व. श्री महतो, आशोक उर्फ गोदो यादव, पिता- स्व. दिगन महतो, फेकन महतो, पिता- स्व. लटन महतो, कुंडा थाना के गौरा निवासी राजेश यादव, पिता- गुजन महतो, ब्रह्मपुर निवासी श्याम कुमार, पिता- दिनेश्वर महतो सहित नगर के करनीबाग निवासी लालदेव ठाकुर, पिता स्व. चंडी ठाकुर, सुमित कुमार, पिता- शंकर उर्फ फतु यादव, महेंद्र ठाकुर, पंचानंद मंडल तथा अमित कुमार के नाम शामिल हैं। इनके अलावा लगभग 40 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। कुंडा पुलिस प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।