जमीन विवाद को घर में घुसकर मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ हुई। पीड़ित रोहित चौरसिया ने आरोप लगाया कि विवाद के चलते उसके परिवार पर हमला हुआ और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमीन विवाद को घर में घुसकर मारपीट

देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ का मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पीड़ित रोहित चौरसिया ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उसके पिता विजय चौरसिया और उनके बड़े भाई के बीच जमीन का मौखिक बंटवारा पहले ही हो चुका है। इसके बावजूद पुराने घर और जमीन को लेकर विवाद लगातार जारी है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि रामपुर वार्ड संख्या-26 निवासी शंकर चौरसिया ने पुराने घर में ताला लगाकर कब्जा कर लिया है। वर्तमान में उनका परिवार तारगाछ आमगाछी में रह रहा है।

रोहित ने बताया कि 11 मई की शाम करीब छह बजे उसकी भाभी रिंकी देवी घर में अकेली थी। उसी दौरान आमगाछी निवासी राकेश चौरसिया और संदीप चौरसिया वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस गए। आरोप है कि दोनों ने घर में रखा सामान बाहर फेंक दिया और घर खाली करने की धमकी देने लगे। पीड़ित के अनुसार शाम में जब वह घर पहुंचा और बिखरे सामान को समेटने लगा, तभी विश्वनाथ चौरसिया, राकेश चौरसिया और संदीप चौरसिया वहां पहुंचे और डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में रोहित की दायीं आंख और माथे पर गंभीर चोट लगी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां सुशीला देवी को भी आरोपितों ने मारकर घायल कर दिया। वहीं उसके पिता विजय चौरसिया की आंख पर भी हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद घायल अवस्था में सभी लोग इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इलाज के दौरान देर रात करीब 12 बजे शंकर चौरसिया और आकाश मिश्रा समेत अन्य लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और वहां रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकान का काउंटर बाहर सड़क पर फेंक दिया गया। साथ ही गल्ले में रखे छह हजार रुपये निकाल लेने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपित लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और जान मारने की धमकी देते रहते हैं। इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रिखिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।