संगठन के लिए समय देना ही आर्थिक सहयोग व ताकत है : हाकिम
देवघर,प्रतिनिधि। देवीपुर प्रखंड के कपसिया गांव अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कपसिया परिसर में सोमवार को झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा की ओर से कुशवाह

देवीपुर प्रखंड के कपसिया गांव अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कपसिया परिसर में सोमवार को झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा की ओर से कुशवाहा समाज सम्मेलन का आयोजन लखन लाल मरीक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका उदघाटन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, कोर समिति सदस्य रविंद्र वर्मा, संताल परगना संयोजक अजीत कुमार मांझी, बोकारो जिलाध्यक्ष सुनील कुमार महतो, अरुण मरीक, फाल्गुनी मरीक कुशवाहा आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर तथा गौतम बुद्ध की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। मौके पर मुख्य अतिथि हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों में फिजुल खर्ची, खर्चीली शादी, मृत्यु भोज आदि को खत्म करने की आवश्यकता है।
संगठन के लिए समय देना ही आर्थिक सहयोग व ताकत है। जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखा जा सके। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा ने कहा कि नीति, नीयत, नेतृत्व और नेटवर्क के माध्यम से ही समाज का चौमुखी विकास किया जा सकता है। महासभा के प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान ने कहा कि समाज के सम्मान के लिए अपनी पहचान जानने और जनाने की जरूरत है। आज जो हमें सम्मान नहीं दे, उन्हें मतदान करने की जरूरत नहीं है। कोर समिति सदस्य रविंद्र वर्मा ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति का ज्ञान नहीं, जीवन में उसको सम्मान नहीं। संताल परगना कुशवाहा महासभा के संयोजक अजीत कुमार मांझी, बोकारो जिलाध्यक्ष सुनील कुमार महतो, चंदन कुशवाहा, लाल मोहन मांझी, रधुनाथ प्रसाद वर्मा, जगरनाथ महतो, सखीचंद्र प्रसाद, भूपाल मरीक, सुभाष कामती, तेज नारायण वर्मा, शंकर कुशवाहा, अरुण मरीक, सुभाष कामती, देवेंद्र नाथ कामती, ललित वर्मा, रघुनाथ प्रसाद वर्मा, फागु मंडल सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मंच संचालन एफ मरीक कुशवाहा ने किया। मौके पर सम्मेलन के माध्यम से तदर्थ जिला समिति का गठन किया गया। सम्मेलन में नव गठित समिति का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश कापरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर गांव के अलावा जिले के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


