कुंडा : गुगलीडीह में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, दूसरा फरार

Mar 07, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर, प्रतिनिधिकुंडा पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के गुगलीडीह गांव में छापेमारी कर अवैध बालू लो

कुंडा : गुगलीडीह में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, दूसरा फरार

देवघर, प्रतिनिधि कुंडा पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के गुगलीडीह गांव में छापेमारी कर अवैध बालू लोउ एक ट्रैक्टर जब्त किया है। वहीं एक अन्य ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गुगलीडीह गांव के आसपास अवैध रूप से बालू ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर कुंडा पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बालू लदे एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर थाना लाया गया और मामले की सूचना सदर अंचलाधिकारी को दी गई है।

प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस जब्त ट्रैक्टर के चालक व मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि बालू कहां से लाया जा रहा था और किस स्थान पर इसकी आपूर्ति की जा रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।