आशीष भारद्वाज बने देवघर जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Dec 24, 2025 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का रिजल्ट घोषित किया गया है। कुमार गौरव प्रदेश युवा अध्यक्ष बने हैं और देवघर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष भारद्वाज हैं। सभी विजेताओं को बधाई दी गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने नए नेतृत्व के माध्यम से संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है।

आशीष भारद्वाज बने देवघर जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें प्रदेश युवा अध्यक्ष के रूप में कुमार गौरव ने चुनाव जीता है। वहीं देवघर जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर आशीष भारद्वाज ने बाजी मारी। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्मित प्रदेश युवा कमेटी, जिला युवक कांग्रेस के साथ सभी विधानसभा एवं प्रखंडों में जीत दर्ज करने वाले को बधाई संदेश देने का सिलसिला जारी है। देवघर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में आशीष भारद्वाज, प्रदेश सचिव अनुराग आनंद के चयन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकुंद दास तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुंन्नम संजय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज, युवा नेता राजा साहिल, रवि वर्मा, शैफ अहमद, अंकित बरनवाल, दीपक सिंह, दिनेशानंद झा, कुमार बाबा, अजय कुमार कृष्ण, शिवशंकर मंडल, नंदकिशोर यादव, दिलीप यादव, बदरुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों नेता, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड के साथ देवघर जिला का संगठन और भी सशक्त होकर उभरेगी। ऐसे प्रतिभावान युवाओं को पार्टी में जिम्मेवारी देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता राहुल गांधी के साथ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रभारी के राजू का आभार व्यक्त किया। इस बात की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी देवघर के महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।