स्व.बर्धन खवाड़े ट्रॉफी : कैलाश फाइटर और बादशाह 11 ने दर्ज की धमाकेदार जीत

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर,प्रतिनिधि। केकेएन स्टेडियम देवघर में स्व.बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सातवें दिन सोमवार को दो रोमांचक म

स्व.बर्धन खवाड़े ट्रॉफी : कैलाश फाइटर और बादशाह 11 ने दर्ज की धमाकेदार जीत

केकेएन स्टेडियम देवघर में स्व.बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सातवें दिन सोमवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। आयोजित मैच में कैलाश फाइटर और बादशाह 11 की टीम ने ने धमाकेदार जीत दर्ज की।

प्रथम मुकाबला

प्रथम मुकाबले में कैलाश फाइटर ने राजा कैटरिंग 11 को 5 विकेट से मात दी। जबकि दूसरे मुकाबले में बादशाह 11 ने पीवीआर पैंथर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। सोमवार को हुए प्रथम मुकाबले में राजा कैटरिंग 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवर में राजा कैटरिंग 11 की टीम ने 8 विकेट खोकर 123 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान बल्लेबाज अभिषेक ने सर्वाधिक 44 रनों (19 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के) की पारी खेली। साथ ही सिंह सागर ने 33 रन और मनीष रंजन ने 22 रनों का योगदान दिया।

कैलाश फाइटर की जीत

कैलाश फाइटर के गेंदबाज बिट्टू दुबे और रवि यादव ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैलाश फाइटर की टीम ने अपने शुरुआती विकेट गंवा दिए। लेकिन कप्तान उज्जल कुमार ने महज 29 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली। वहीं सुमित कुमार ने 27 रन और यश कुमार मिश्रा ने 20 रन बनाया। जिससे कैलाश फाइटर ने 10 वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।

पुरस्कार वितरण

ष झा और उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजन समिति के कार्यकारी सचिव नीरज झा,धीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कैलाश फाइटर ने किस टीम को हराया?
कैलाश फाइटर ने राजा कैटरिंग 11 को 5 विकेट से हराया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।