ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरओलंपिक में जाने को बच्चों ने लगाई दौड़

ओलंपिक में जाने को बच्चों ने लगाई दौड़

एनवाइसीएस की ओर से गेल इंडियन स्पीड स्टार सीजन तृतीय दौड़ प्रतियोगिता विश्व ओलंपिक 2020 और 2024 की तैयारी को लेकर आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन निगम की डिप्टी मेयर नीतू देवी, महाराज प्रदीप कौशिक,...

ओलंपिक में जाने को बच्चों ने लगाई दौड़
हिन्दुस्तान टीम,देवघरTue, 12 Dec 2017 02:05 AM
ऐप पर पढ़ें

एनवाइसीएस की ओर से गेल इंडियन स्पीड स्टार सीजन तृतीय दौड़ प्रतियोगिता विश्व ओलंपिक 2020 और 2024 की तैयारी को लेकर आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन निगम की डिप्टी मेयर नीतू देवी, महाराज प्रदीप कौशिक, डॉ. संजय कुमार, आर्यभूषण त्रिपाठी, पवन कुमार साहू, ज्योतिर्मय महतो ने संयुक्त रुप से नारियल फोड़कर और झंडी दिखाकर किया। गुरुकुल मैदान, सातर, देवघर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 11 वर्ष से 17 वर्ष तक के सभी वर्ग के बच्चे बच्चियों ने 100 मीटर, 200मीटर और 400 मीटर की दौड़ में भाग लिया। देवघर के अलावा दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर और हजारीबाग के कुल 1640 बच्चे-बच्चियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कुल 28 बच्चों का चयन किया गया। एनवाइसीएस के संयोजक सूरज राज और आयोजन समिति के संयोजक चन्द्रशेखर खवाड़े ने संयुक्त रुप से कहा कि रांची में चयनित बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता, दिल्ली में भाग लेंगे। चयनित बच्चों को गेल कंपनी भारत सरकार अपने खर्च पर ओलंपिक के लिए तैयार करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें