कुंडा : पिस्टल के बल पर तीन युवकों का अपहरण

कुंडा : पिस्टल के बल पर तीन युवकों का अपहरण

संक्षेप:

देवघर, प्रतिनिधिकुंडा थाना क्षेत्र से बुधवार मध्य रात्रि एक कार पर सवार तीन युवकों का अपहरण कर मोहनपुर की ओर ले जाया जा रहा था। लेकिन तेज रफ्तार के

Jul 11, 2025 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र से बुधवार मध्य रात्रि एक कार पर सवार तीन युवकों का अपहरण कर मोहनपुर की ओर ले जाया जा रहा था। लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं घटना के बाद अपहर्ता मौके से फरार हो गए। बाद में तीनों युवक किसी तरह मोहनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे के बाद की है। बताया जा रहा है कि कुंडा थाना क्षेत्र में एक कार चालक व उसमें सवार दो अन्य युवकों को दो हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल के बल पर जबरन अगवा कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपराधियों ने कार के बीच की सीट पर बैठाकर तीनों युवकों को नियंत्रण में रखा। कार एक अपराधी चला रहा था और दूसरा अपराधी बीच में बैठकर लगातार युवकों से मारपीट करता रहा। जब कार तेज रफ्तार से मोहनपुर की ओर बढ़ रही थी, उसी दौरान मारपीट के चलते ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन मोहनपुर थाना क्षेत्र में टाटा शोरूम के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। मौके का फायदा उठाकर सभी आरोपी और पीड़ित युवक निकलकर तीनों युवक मोहनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटनास्थल जाकर क्षतिग्रस्त वाहन जब्त कर ली। जांच में पता चला कि गाड़ी की नंबर प्लेट देवघर परिवहन विभाग द्वारा निर्गत है। अपहरण की घटना कुंडा थाना क्षेत्र में होने के कारण तीनों युवकों को आगे की कार्रवाई के लिए कुंडा थाना भेजा गया। कुंडा थाना पहुंचने के बाद तीनों युवकों ने पुलिस को आपबीती सुनाई, हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी युवक ने थाने में आवेदन नहीं दिया था। क्या कहते हैं थाना प्रभारी :- अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है। सूत्रों ने बताया कि पीड़ितों ने न मोहनपुर और ना ही कुंडा थाना में आवेदन दिया है। दोनों थानों की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। संतोष कुमार मंडल, थाना प्रभारी, कुंडा।