युवक का कपहरण कर फिरौती लेने वाले चार नामजद छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चित्रपोका गांव में एक युवक का अपहरण कर फिरौती मांगी गई। पीड़ित तिजारत अंसारी ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को कुछ युवकों ने उसे बहाने से ले जाकर बंधक बना लिया। आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये की फिरौती मांगी, जिसमें 1,60,000 रुपये वसूले गए।

युवक का कपहरण कर फिरौती लेने वाले चार नामजद छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के चित्रपोका गांव में हुए युवक का अपहरण कर फिरौती लेने मामले में पीड़ित के आवेदन पर चान नामजद छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित तिजारत अंसारी ने अपने आवेदन में बताया कि 23 अप्रैल 2026 को लगभग 3:30 बजे दिन में वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवक उसे बहाने से अपने साथ ले गए और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इस घटना में अमित यादव (22 वर्ष), पिता मनोज यादव, ललित यादव (23 वर्ष), पिता स्व. परमेश्वर यादव, दोनों निवासी चितरपोका, अमित यादव (25 वर्ष), निवासी बियाहीमोड़, थाना सोनारायठाढ़ी, दीपू यादव (27 वर्ष), बंटी यादव (26 वर्ष) और विवेक यादव (25 वर्ष) को आरोपी बनाया गया है।

पीड़ित के अनुसार, उसे पहले मोटरसाइकिल से तिलकपुर की ओर ले जाया गया, जहां पहले से अन्य आरोपी हथियारों के साथ मौजूद थे। वहां से उसे आर-15 बाइक पर जबरन बैठाकर मधुबन जंगल की ओर ले जाया गया। इस दौरान पिस्टल दिखाकर धमकी दी गई कि यदि विरोध किया तो जान से मार दिया जाएगा। जंगल में ले जाकर आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोप है कि विवेक यादव ने पीड़ित की पत्नी से फोन पर संपर्क कर दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की। बाद में दबाव बनाकर 1,60,000 रुपये की राशि वसूली गई। पीड़ित के अनुसार, फिरौती की राशि लेने के लिए आरोपी बंटी यादव और दीपू यादव खुद गांव के बाहर पहुंचे और पैसे लेकर जंगल पहुंचे। वहां पैसे की जांच के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर बेरहमी से मारपीट की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।