कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी
Feb 13, 2026 04:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सारवां ने कक्षा 6 से 9 में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 16 फरवरी से बढ़ाकर 25 फरवरी कर दी है। आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, और पांचवीं पास का प्रमाणपत्र संलग्न करना आवश्यक है।

सारवां। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सारवां में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 से 9 में नामांकन के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसके लिए निर्धारित अंतिम तिथि 16 फरवरी रखी गई थी। जिसका विस्तार करते हुए 25 फरवरी किया गया है। फार्म के साथ जाति व आवासीय प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, छात्रा व माता-पिता का आधार कार्ड की छायाप्रति, फोटो की तीन कॉपी, छात्रा के बैंक खाते की छाया प्रति व यू डिस्पैच नंबर के साथ पांचवीं पास का प्रमाणपत्र फार्म में संलग्न होना चाहिए। इस बात की जानकारी विद्यालय की वार्डेन स्वाती सिंह ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



