मोहनपुर में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग

Jan 20, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर, प्रतिनिधि।एक माह के भीतर चार युवाओं की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार देर शाम को मोहनपुर में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। कैंडल

मोहनपुर में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग

देवघर, प्रतिनिधि। एक माह के भीतर चार युवाओं की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार देर शाम को मोहनपुर में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। कैंडल मार्च मोहनपुर आंबेडकर प्रतिमा से प्रारंभ होकर थाना गेट तक गया और पुनः आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 2025 को बिहार के जमुई जिला क्षेत्र के बटिया थाना क्षेत्र के एक जंगल में मोहनपुर थाना के तिलैया गांव निवासी 30 वर्षीय बिनोद मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद 5 जनवरी 2026 को 28 वर्षीय तीर नगर निवासी विजय यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

8 जनवरी 2026 को थाना के घाघरा निवासी 19 वर्षीय अविनाश कुमार के साथ जान मारने की नीयत से मारपीट की गई, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान 13 जनवरी 2026 को उसकी मौत हो गई। 13 जनवरी 2026 को एनएच-14ए निर्माण कार्य में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में रात में ड्यूटी कर रहे 25 वर्षीय अशोक यादव की भी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सभी मामले में पीड़ित ने थाना में अलग-अलग आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित परिवारवाले केस उठाने की धमकी का आरोप भी लगा रहे है। इन घटनाओं से भय और आक्रोश का माहौल है। उसी के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। कैंडल मार्च का नेतृत्व भाकपा माले नेता जयदेव सिंह, गीता मंडल एवं शंभू तुरी ने किया। मार्च में सुरेश सिंह, मुखिया पांडव कापरी, ललित राय, मालती देवी, शैंपू देवी, राम सिंह, परकिशोर यादव, विजय तुरी, सोनू भारती, नागेश्वर सिंह, कविता देवी, चिंता देवी, जगदंबा देवी, बलकिशोर भंडारी, राजू मेहतर सहित दर्जनों ग्रामीण और महिलाएं शामिल हुईं। नेताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।