Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsJP Nadda s Two-Day Visit to Deoghar BJP Leaders Gather for Strategic Meetings
देवघर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

देवघर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

संक्षेप:

- केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, आदित्य साहू व दीपक प्रकाश रहे साथ - केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद डॉ. निशिकांत दु

Dec 06, 2025 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात 8 बजे देवघर पहुंचे। विशेष विमान से अध्यक्ष जेपी नड्डा देवघर एयरपोर्ट में उतरे। उनके साथ विमान में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद आदित्य साहू व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश थे। देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भूतपूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित पूर्व मंत्री राज पलिवार व रणधीर कुमार सिंह, पूर्व विधायक अनंत ओझा व नारायण दास सहित अन्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं एयरपोर्ट लाउंज में सिदो-कान्हो के वंशज ने भी उनका अभिवादन किया। एयरपोर्ट परिसर में ढोल-ढाक के बीच स्वागत के क्रम में भाजपा नगर के कार्यकर्ता बाइक रैली के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष को सर्किट हाउस तक लेकर पहुंचे। वहां भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों की ओर से उनका अभिवादन पुष्प से किया गया। सांसद निशिकांत के साथ गुफ्तगू, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की झारखंड कोर कमेटी की बैठक दो दिवसीय देवघर दौरे के क्रम में रात देवघर एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के साथ कुछ देर के लिए मंत्रणा की। उसके बाद झारखंड के कोर ग्रुप की बैठक रात करीबन 9 बजे के बाद शुरू की। जानकारी के अनुसार बैठक में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, चारों पूर्व मुख्यमंत्रियों क्रमश: बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा व चंपाई सोरेन के अलावा भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद आदित्य साहू व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सहित संगठन से जुड़े वरीय नेताओं व कुछ जनप्रतिनिधियों को ही शामिल किया गया। समाचार लिखे जाने तक बैठक चल ही रही थी। वैसे तो बैठक में किन विषयों पर चर्चा हुई इसको लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि सूत्रों की मानें तो मुख्य रूप से भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बैठक में बात हुई है। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद झारखंड को लेकर रणनीति के अलावा आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी है। बाबा वैद्यनाथ की पूजा से होगी आज के कार्यक्रमों की शुरूआत :- राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा देवघर सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह करीबन 8:30 से 9 बजे के बीच बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने बाबा मंदिर पहुंचेंगे। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडा धर्मरक्षिणी सभा पहुंचे। वहां उनका अभिनंदन किया जाएगा। इस क्रम में वह स्थानीय तीर्थ पुरोहितों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। इस दौरान वैसे तीर्थ पुरोहित, जो भाजपा से जुड़े हुए हैं, उनसे भी बात करेंगे। वहां से बाबा वैद्यनाथ मंदिर के सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। बाबा मंदिर से निकलने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएसएस के शताब्दी वर्ष के संपर्क अभियान में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार इस क्रम में वह बाजार में व्यपारियों से मिलेंगे। टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्पाभिनंदन करेंगे। उसके बाद दिन के 11 बजे ठाढ़ीदुलमपुर में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचेंगे। वहीं से गुमला के जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑनलाइन करने वाले हैं। दोनों कार्यालयों के उद्घाटन के बाद ठाढ़ीदुलमपुर में देवघर के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक करेंगे। वहीं सम्मेलन में जुटने वाले संतालपरगना समेत झारखंड के अन्य कई जिलों के भाजपा के पदाधिकारियों सहित अन्य को संबोधित करेंगे। फोटो-