
देवघर : हर्षोल्लास से मना क्रिसमस का त्योहार
देवघर,प्रतिनिधि।जिले के शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को उत्साह पूर्वक यीशु मसीह के अनुयायियों द्वारा क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। प्र
देवघर,प्रतिनिधि। जिले के शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को उत्साह पूर्वक यीशु मसीह के अनुयायियों द्वारा क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पटना डाइसिस द्वारा संचालित संत मेरी सीएनआई चर्च देवघर में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। इस दौरान संत मेरी सीएनआई चर्च देवघर के फादर राम रुबेन हेंब्रम द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें यीशु मसीह के सैकड़ें महिला-पुरुष अनुयायियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस दौरान चर्च के पादरी द्वारा उपस्थित सबों को यीशु मसीह के संदेशों को सुनाया गया एवं उनके बताए गए रास्ते पर चलने की बात कही गई।
क्रिसमस त्योहार को लेकर संत मेरी स्कूल की छात्राओं द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से चर्च परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। साथ ही भव्य व मनमोहक चरनी भी बनाई गई थी। इस दौरान यीशु के अनुयायियों ने चरनी के पास मोमबत्ती प्रज्वलित कर यीशु मसीह को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। विशेष प्रार्थना सभा के बाद चर्च के फादर ने मौजूद सबों को यीशु मसीह का संदेश सुनाते हुए कहा कि परमेश्वर कहता है परमेश्वर का नाम व्यर्थ न लेना, विश्राम दिन को पवित्र मनाने के लिए स्मरण रखना। माता-पिता का आदर करना, खून न करना, व्यभिचान न करना, चोरी न करना, झूठी साक्षी न देना व लालच न करना सहित यीशु मसीह का अन्य संदेशों से सबों को अवगत कराया गया। अंत में सबों के बीच केक वितरित की गई एवं हैप्पी क्रिसमस बोलकर सबों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर क्रिसमस त्योहार को सफल बनाने में संत मेरी सीएनआई चर्च देवघर के सदस्य रोहित साहनी, नागाम किस्कू, क्रिस्टिना मुर्मू, अरविंद किस्कू, सेक्रेट्री शंभुनाथ मुर्मू, मनोज बाड़ा, मंटु लाल, मालती झा, यूथ कमेटी प्रेसिडेंट मार्शल, प्रकाश मरांडी, विलसन खाका सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




