झामुमो महानगर कमेटी ने मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती

Jan 11, 2026 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर में झामुमो महानगर कमेटी ने स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर नेताओं ने गुरुजी को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीतियों के बारे में जानकारी दी।

झामुमो महानगर कमेटी ने मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती
देवघर,प्रतिनिधि। स्थानीय वैद्यनाथ विहार के सभागार में रविवार को झामुमो महानगर कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82 वीं जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित झामुमो नेताओं ने बारी-बारी से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गुरुजी को याद किया। साथ ही सबों ने गुरुजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने आगामी नगर निकाय चुनाव पर चर्चा करते हुए संभावित प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के तौर तरीकों से अवगत कराया। साथ ही सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सहयोग करें। ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो सके। मौके पर वरिष्ठ झामुमो नेता सुरेश साह ने संबोधित करते हुए कहा कि धरातल पर कार्य करने के लिए जनता के बीच जाएं और उनके समस्याओं से अवगत होकर उसका निदान करने का प्रयास करें। तभी आप जीत हासिल कर सकते हैं। वहीं बारी-बारी से सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की बारीकियों को समझाया और सभी प्रत्याशियों ने इसे गंभीरतापूर्वक सुना। इस अवसर पर वरिष्ठ झामुमो नेता अजय नारायण मिश्रा, सुरेश साह, लड्डू नरौने, श्यामा कांत झा, महेंद्र यादव, दीपक दास, प्रकाश पांडे, मृत्युंजय राउत, मोहम्मद सेफ, यशराज गुप्ता, महादेव पासवान, सुनील चौरसिया, रंजीत केसरी, रोशन सिंह, नारायण मंडल, जयनाथ मंडल, रौनक शांडिल्य, वैभव चंद्रवंशी, सुधीर महथा, संतोष दास, बैजू राउत,

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।