Deogarh News: 12 परीक्षार्थियों ने दी मनोविज्ञान विषय की परीक्षा
Deogarh News: देवघर में शुक्रवार को झारखंड अधिवश्य परिषद रांची के निर्देशानुसार, एमएलजी एवं एसपीएम उच्च विद्यालय मधुपुर में माध्यमिक और इंटरमीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षा 2026 आयोजित की गई। एमएलजी में, पहली पाली में 3 सभी परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि हम एसपीएम में 24 परीक्षार्थियों ने सोशियोलॉजी की परीक्षा दी।

Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिवद्य परिषद रांची के निर्देशानुसार शुक्रवार को एमएलजी उच्च विद्यालय मधुपुर में माध्यमिक सम्पुरक/समुन्नत एवं विशेष सैद्धांतिक परीक्षा 2026 दो पालियों में ली गई। वहीं एसपीएम उच्च विद्यालय मधुपुर में इंटरमीडिएट सम्पुरक/समुन्नत एवं विशेष (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)की सैद्धांतिक परीक्षा 2026 दो पालियों मे ली गई। मिली जानकारी के अनुसार एमएलजी उच्च विद्यालय मधुपुर में होने वाली माध्यमिक सम्पुरक/समुन्नत एवं विशेष सैद्धांतिक परीक्षा 2026 के तहत प्रथम पाली में 3 परीक्षार्थियों ने कॉमर्स / होम साईंस की परीक्षा दी। जबकि द्वितीय पाली में उर्दू विषय की परीक्षा थी, जसमें एक भी परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। इस दौरान एसपीएम उच्च विद्यालय मधुपुर में इंटरमीडिएट सम्पुरक/समुन्नत एवं विशेष (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)की सैद्धांतिक परीक्षा 2026 के प्रथम पाली में सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 24 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 2 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
वहीं द्वितीय पाली में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा ली गई, जिसमें 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।


