24, 25 और 26 फरवरी को दिल्ली में ऐक्टू का राष्ट्रीय सम्मेलन
देवघर में झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ की बैठक हुई, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। संघ ने हेमंत सोरेन की सरकार का स्वागत किया, लेकिन 20 वर्षों से मुफ्त में काम कर...
देवघर, प्रतिनिधि। पुराना सदर अस्पताल देवघर परिसर में देवकी देवी की अध्यक्षता में झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ देवघर जिला कमेटी की बैठक की गई। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक के संबंध में संघ की राज्य महासचिव गीता मंडल ने कहा कि झारखंड में नई सरकार बन गई है। हेमंत सोरेन की सरकार का संघ स्वागत करती है। झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सम्मान राशि 2500 रुपए प्रति माह देकर आधी आबादी की महिलाओं को सम्मान देने का काम किया गया है। इसका भी संघ गर्मजोशी से स्वागत करती है। लेकिन इसी झारखंड के विद्यालय में कार्यरत रसोइया दीदी करीब 20 वर्ष से मुफ्त में काम कर रही है। इनके मानदेय में कोई इजाफा नहीं किया जा रहा है। कैबिनेट में निर्णय पारित किया गया है। इसे अभी तक लागू नहीं किया गया हैं। जिस कारण रसोइया दीदी ने दु:ख व्यक्त की है कि 1000 रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए, 10 महीना के जगह 12 महीने ड्रेस,न्युक्ति नियमावली,महीने के प्रथम सप्ताह में मानदेय भुगतान करने की वादा को शायद वे भूल गए हैं। इसे याद कराने के लिए पुनः मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना होगा। उन्होंने कहा कि 24, 25 और 26 फरवरी 2025 को ऐक्टू का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर संघ का सदस्यता अभियान एवं कोष संग्रह का अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संघ की राज्य महासचिव गीता मंडल, मुन्नी देवी, चिंता देवी,मीनू देवी,सुनीता देवी,रानी देवी,फुलिया देवी, मीरा देवी,तारा देवी,बिंदेश्वरी देवी सहित काफी संख्या में रसोइया दीदी उपस्थित थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।