सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को बताने जागरूकता अभियान

Feb 27, 2026 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि।शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (धनबाद डिवीजन) द्वार

सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को बताने जागरूकता अभियान

देवघर,प्रतिनिधि। शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (धनबाद डिवीजन) द्वारा देवघर नगर निगम को एक जागरूकता रथ उपलब्ध कराया गया है। यह जागरुकता रथ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। इस संबंध में नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा ने कहा कि यह जागरूकता वाहन अगले एक सप्ताह तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं आवासीय क्षेत्रों में जाकर लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी देगा।

जागरुकता रथ पर लगाए गए एलईडी स्क्रीन एवं ऑडियो संदेश के माध्यम से आमजनों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करें। कहा कि स्वच्छ और हरित देवघर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त देवघर के लक्ष्य को साकार करना है। ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।