पेंशनर्स की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
देवघर,प्रतिनिधि।कचहरि परिसर अवस्थित पेंशनर भवन में सोमवार को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर बैठक संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम पूर्व

देवघर,प्रतिनिधि। कचहरि परिसर अवस्थित पेंशनर भवन में सोमवार को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर बैठक संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम पूर्व बैठक की कार्रवाई का उपाध्यक्ष राम ईश्वर सिंह द्वारा वाचन किया गया। जिसे आंशिक संशोधन के साथ संपुष्ट किया गया। उसके बाद सचिव जयप्रकाश सिंह द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए रजत जयंती समारोह की सफलता के लिए सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। विगत माह के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी एवं अप्रैल माह काआय व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त भू लगान रसीद, परिमार्जन, ऑनलाइन म्यूटेशन आदि के लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई। विश्व योग दिवस पर 21 जून को पेंशनर भवन में योग शिविर आयोजन पर भी विचार विमर्श किया गया।
जादूगर सदस्य विश्वनाथ प्रसाद वर्मा के अनुरोध पर अगले माह एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार किया गया। सचिव द्वारा सदस्यता अभियान एवं जनसंपर्क अभियान चलाने की आवश्यकता बताई गई। जिसे भीषण गर्मी के कारण फिलहाल स्थगित रखने पर सहमति बनी। यह निर्णय लिया गया कि विश्व योग दिवस पर 21 जून को प्रशिक्षित योग शिक्षक के देखरेख में पेंशनर भवन में योग शिविर आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों में बहरेपन, गला खरास एवं अर्थों के बढ़ते समस्याओं को देखते हुए विशेष चिकित्सीय शिविर आयोजित करने के लिए एम्स के निदेशक से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। विगत 8 -9 माह से लंबित भू लगान रसीद परिमार्जन एवं ऑनलाइन म्यूटेशन के मामले के निष्पादन के धीमी गति को देखते हुए संगठन स्तर से संबंधित अंचलाधिकारी, अपर आयुक्त एवं उपायुक्त देवघर से मिलने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बैठक में संतोष कुमार, जयप्रकाश सिंह, राम ईश्वर सिंह, जयप्रकाश चौधरी, दिनेश कुमार,रविंद्र कुमार सिंह,राणा विजय शंकर सिंह, श्रीनिवास सिंह, सुधीर यादव ,गंगाधर सिंह, बी महतो, शशि शेखर सिंह, सुभाष शेखर सिन्हा,सत्यजीत सिंह, अशोक कुमार पांडे, अजय मंडल, सुनील शाह ,परमेश्वर शाह, राम पुकार पासवान,राजेंद्र प्रसाद, परमेश्वर मोदी ,राकेश चंद्र राय, अभिमन्यु राय, मुंद्रिका प्रसाद सिंह ,राजेंद्र भगत ,राजकुमार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


