2 फरवरी को दुमका पहुंचेंगे झामुमो के कार्यकर्ता
रविवार को करौं प्रखण्ड मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2 फरवरी को दुमका में आयोजित होने वाली 47 वीं झारखंड स्थापना दिवस रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को लाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा ने सभी पंचायतों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

करौं, प्रतिनिधि। रविवार को करौं प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा की अध्यक्षता में आगामी दो फरवरी को आयोजित होने वाले 47 वें झारखंड स्थापना दिवस पर प्रस्तावित दुमका रैली को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंचायत करौं, नागादोरी, बदिया, बघनाडीह, डिण्डाकोली, सालतर, गंजोवारी, रानीडीह, विरेनगड़िया और सिरसा आदि पंचायतों से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया l मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा ने कहा कि सभी पंचायत से अधिक से अधिक संख्या में लोग 2 फरवरी को दुमका पहुंचने का कार्य करें। ताकि रैली को सफल बनाया जा सके l कहा की झारखंड स्थापना दिवस एतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया है।
बैठक में सर्वसम्मति यह निर्णय लिया गया कि गांव- गांव से भारी संख्या में लोगों को दुमका ले जाना है। कहा कि झारखंड स्थापना दिवस को लेकर एक कमेटि का गठन किया गया है। इस अवसर पर प्रखंड सचिव प्रह्लाद दास ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकताओं की पार्टी है, बलिदान से झारखंड मिला है, इसे और तरासने की जरूरत है। दुमका रैली के लिए गांव -गांव प्रचार-प्रसार किया जाए। मौके मंत्री प्रतिनिधि शबीर हसन,अशरफ फुलेश्वर रवानी, सीताराम, मुन्ना नारायण, हृदय सिंह, राजेश सिंह, अंजली देवी , रेखा देवी सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




