झामुमो ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Dec 28, 2024 03:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन सुरेश साह ने किया और जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।...

झामुमो ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

देवघर,प्रतिनिधि। होटल वैद्यनाथ विहार के सभागार में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर जिला कमेटी की बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में की गयी। जिसमें मंच का संचालन झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता सुरेश साह ने किया। इस संबंध में झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पुर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। उन्होंने कहा कि मौके पर झामुमो जिला कमेटी की ओर से सर्वप्रथम दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। उसके बाद उपस्थित सबों ने बारी - बारी से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह द्वारा किए कार्य के उपलब्धि पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर झामुमो नेता सरोज सिंह, इश्तियाक मिर्जा , श्यामाकांत झा , सुरज झा , नंदकिशोर दास , प्रदीप कुमार चौधरी , महेन्द्र यादव , बिपीन यादव , सुशील पंडित, नुनेश्वर मांझी, मकसुद आलम, रोशन सिंह , नीलम देवी , शीला सिंह , संजु मुर्मू, बेबी देवी , सुधीर महथा , निहाल कुमार , राजु खान , सुनील चौरसिया , उमेश बर्णवाल सहित काफी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;