डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने विद्यार्थियों व इंस्ट्रक्टरों को मिला सम्मान

Mar 17, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर,प्रतिनिधि।जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय आर मित्रा देवघर में सोमवार को झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 अंतर्गत आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप के तह

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने विद्यार्थियों व इंस्ट्रक्टरों को मिला सम्मान

देवघर,प्रतिनिधि। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय आर मित्रा देवघर में सोमवार को झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 अंतर्गत आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप के तहत जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं आईसीटी इंस्ट्रक्टरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार व अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। जिला स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में ऋतिका कुमारी मिश्रा (अंची देवी एस. बालिका प्लस 2 उच्च विद्यालय मधुपुर), साजन कुमार मंडल (राजकीयकृत प्लस 2 स्कूल मोहनपुरहाट), संध्या रानी (प्लस 2 स्कूल सारवां), तरुण दास (आरके उच्च विद्यालय सारसा पालोजोरी), साक्षी प्रिया (अपग्रेडेड प्लस 2 मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय देवघर), अभिषेक कुमार दत्ता (आर मित्रा प्लस 2 स्कूल देवघर), रानू कुमारी (अपग्रेडेड प्लस 2 मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय देवघर) तथा सुधांशु कुमार (आर मित्रा प्लस 2 स्कूल देवघर) को सम्मानित किया गया।

वहीं जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईसीटी इंस्ट्रक्टरों में सुमन कुमारी (अंची देवी एस. बालिका प्लस 2 उच्च विद्यालय मधुपुर), गौरव कुमार झा (राजकीयकृत प्लस 2 स्कूल मोहनपुरहाट), विक्रम कुमार राय (प्लस 2 स्कूल सारवां), राहुल कुमार मंडल (आरके उच्च विद्यालय सारसा पालोजोरी), प्रीतम रानी (अपग्रेडेड प्लस 2 मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय देवघर), रमाकांत मंडल (आर मित्रा प्लस 2 स्कूल देवघर) तथा प्रदीप कुमार (आरबीजेपीएस प्लस 2 उच्च विद्यालय बाभनगामा सारठ) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रखंड स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 74 छात्र-छात्राओं तथा 46 आईसीटी इंस्ट्रक्टरों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आईसीटी चैंपियनशिप जैसे आयोजन विद्यार्थियों में डिजिटल तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, आईसीटी इंस्ट्रक्टर, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।