शिक्षण में नवाचार का समावेश बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को बनाता है सरल और रुचिकर

Jan 19, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

- डायट जसीडीह में जिला स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन, शिक्षकों ने नवाचारी मॉडलों से दिखाई रचनात्मकता डायट जसीडीह प्रांगण में सोमवार को स्कूली शिक्षा एव

शिक्षण में नवाचार का समावेश बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को बनाता है सरल और रुचिकर

डायट जसीडीह प्रांगण में सोमवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) मेले का सफल आयोजन किया गया। टीएलएम मेले में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित 10-10 शिक्षकों ने सहभागिता की तथा शिक्षण को सरल, रोचक एवं प्रभावी बनाने वाले अपने नवाचारी टीएलएम, मॉडल एवं चार्ट की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर डीएसई ने कहा कि शिक्षण में नवाचार का समावेश बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को सरल और रुचिकर बनाता है। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी टीएलएम निर्माण के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय स्तर पर बच्चों के साथ इनके नियमित प्रयोग पर विशेष बल दिया।

मेले में प्रदर्शित शिक्षण सामग्री अत्यंत रचनात्मक, आकर्षक एवं शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी रही। जिसकी प्रशंसा उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने की। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में कक्षा 0 से 2, कक्षा 3 से 5 एवं कक्षा 6 से 8 तक में आयोजित की गई। कक्षा 0 से 2 वर्ग में बंशीधर दुबे को प्रथम, रंजन कुमार शाह को द्वितीय तथा जयप्रकाश कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं कक्षा 3 से 5 वर्ग में प्राप्ति दास ने प्रथम, बेबी कुमारी ने द्वितीय तथा एरिक मुर्मू ने तृतीय स्थान प्राप्त की। जबकि कक्षा 6 से 8 वर्ग में हरिशंकर प्रसाद को प्रथम, अमरेश कुमार को द्वितीय तथा तरन्नुम आरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन अनुभूति द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन संकाय सदस्य मुकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर किरण कुमारी, परशुराम तिवारी, रीना कुमारी, शोभा कुमारी, सविता यादव, अभिषेक कुमार, हीरा पाठक सहित काफी संख्या में शिक्षक, शिक्षाविद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।