
सारठ : 143 आवास के लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश
सारठ,प्रतिनिधि।झारखंड राज्य का गौरवपूर्ण 25 वां स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन बुधवार को प्रखंड के 143 पीएम, अबुवा आवास योजना के लाभुकों को गृह प्
सारठ,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य का गौरवपूर्ण 25 वां स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन बुधवार को प्रखंड के 143 पीएम, अबुवा आवास योजना के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान प्रखंड के सधरिया पंचायत में आयोजित समारोह में राज्य सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी ओएसडी विशेष कार्य विभाग रांची के ब्रजेन्द्र हेम्ब्रम, विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, प्रमुख गौतम कुमार रवानी, बीडीओ चन्दन कुमार सिंह, मुखिया जरीना बीबी समेत अन्य अधिकारियों ने बारी बारी से 10 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया। इस दौरान विधायक, प्रमुख मुखिया आदि ने अलग अलग लाभुकों के आवास का फीता काटकर लाभुकों को उनके आवास की चाभी सौंपा।

मौके पर विधायक ने कहा कि आवास योजना सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से हजारों बेघर परिवारों को आवास उलब्ध हुआ है। आवास से वंचित लोगों को अभी भी आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से लाभुकों का चयन कर जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान प्रखंड के झिलुवा, बामनगामा समेत अन्य पंचायतों में भी मुखिया, पंचायत कर्मियों एवं प्रखंड द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक की मौजूदगी में आवास लाभुकों का गृह प्रवेश कराते हुए उन्हें आवास सौंप दिया गया। इस दौरान समन्वयक मोहन महरा, बीपीआरओ श्रीकांत मंडल, मुखिया जुली कुमारी, इंद्रदेव सिंह, रोजगार सेवक नागेन्द्र समेत अन्य प्रतीनिधि व कर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




