ज्वेलरी दुकान में चोरी के संदेह में महिला-पुरुष हिरासत में

Mar 02, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर में एक ज्वेलरी दुकान से आभूषण चोरी के आरोप में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया है। दोनों ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर आभूषण छिपाया। जब दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, तब पुलिस ने दोनों को पकड़ा और उनसे पूछताछ कर रही है।

ज्वेलरी दुकान में चोरी के संदेह में महिला-पुरुष हिरासत में

देवघर, प्रतिनिधि। नगर के एक ज्वेलरी दुकान में आभूषण चोरी के आरोप में पुलिस ने एक महिला व एक पुरुष को हिरासत में लिया है। हालांकि मामले में पुलिस किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे रही है। सूत्रों ने बताया कि आभूषण दुकान में एक महिला व पुरुष आभूषण खरीदने गए थे। दुकानदार का ध्यान भटकते ही महिला व पुरुष ने आभूषण छिपा लिया था। कुछ देर बाद वहां से दोनों निकल रहे थे। उसी दौरान आभूषण दुकानदार को मामले की जानकारी होने पर दोनों को फिर बुला पूछताछ की लेकिन दोनों ने जानकारी नहीं थी। उसके बाद आभूषण दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

सूचना पर पुलिस पहुंची व दोनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।