ज्वेलरी दुकान से 80 हजार लेकर भागने मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी
देवघर नगर थाना क्षेत्र के गणेश मार्केट में एक ज्वेलरी दुकान से 80 हजार रुपये की चोरी हुई। पीड़ित दुकानदार किशन कुमार साह ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों युवक दुकान में घुसकर धमकी देकर पैसे लूटकर भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गणेश मार्केट में हुए दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान से 80 हजार रुपये की लेकर भागने मामले में पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार करनीबाग वार्ड संख्या 31 निवासी किशन कुमार साह (32 वर्ष), पिता राजेश्वर साह, की गणेश मार्केट के बुधराम साह लेन के पास शिवम अलंकार ज्वेलर्स नाम से सोना-चांदी की दुकान है। पीड़ित ने नगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि 3 मई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी दुकान में बैठे थे। इसी दौरान दो युवक अचानक दुकान में घुस आए।
लूट की प्रक्रिया
पीड़ित के अनुसार, दोनों युवकों ने जबरन दुकान का शटर गिरा दिया और उन्हें धमकाते हुए गले में रखा 80 हजार रुपये निकाल लिया। जब उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक लाल रंग की हीरो मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
आरोपियों की पहचान
किशन कुमार साह ने अपने आवेदन में दो आरोपियों को नामजद किया है। इनमें प्रशांत झा (पिता अजय झा), निवासी जागृति नगर, थाना कुंडा, जिला देवघर तथा दिव्यांश झा (पिता अज्ञात), निवासी बावनबीघा, थाना नगर, जिला देवघर शामिल हैं। पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। नगर थाना की पुलिस के अनुसार दोनों पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


