Deogarh News: लाखों के जेवरात चोरी, आलमारी तोड़ ले गए सामान
हिन्दुस्तान, देवघर
Deogarh News: जसीडीह मुख्य बाजार के पीरखाना के पास कैलाश माहुरी के घर में चोरी की घटना हुई। परिवार के सदस्य मंगलवार रात सो रहे थे, तभी चोरों ने बीच वाले कमरे का ताला और आलमारी तोड़कर सोने के झुमके, टॉप्स, नथनी, बाली, अंगूठी, पायल सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह मुख्य बाजार अवस्थित पीरखाना के समीप एक घर में आलमारी तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ली गयी। घटना के बाबत पीड़ित कैलाश माहुरी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, गत मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। उनके बेटे और उसका दोस्त भी एक कमरे में सोए थे। बुधवार सुबह उठने पर बीच वाले कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर आलमारी भी टूटी थी। जांच करने पर उसमें रखे सोने के झुमके, टॉप्स, नथनी, बाली, अंगूठी, पायल समेत अन्य सामान गायब मिले।
कैलाश माहुरी ने चोरी गए सामान की कीमत लाखों में बतायी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की छानबीन में जुटी है।

