पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर जदयू ने श्रद्धासुमन अर्पित की
देवघर में जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष सतीश दास की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया गया और 2 मिनट का मौन रखा गया। नेताओं ने उनके...

देवघर,प्रतिनिधि। जनता दल यूनाइटेड के देवघर जिलाध्यक्ष सतीश दास के नेतृत्व में शुक्रवार को बैठक की गई। जिसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दु:ख प्रकट किया गया एवं उनकी आत्मा को शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर सबों ने उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह देश की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उदारीकरण का नीति अपनाया। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में उनके कार्यकाल में देश के किसानों, देश में उद्योग स्थापित करने के लिए सरल नीति अपनाकर अधिक से अधिक उद्योग एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले उसके लिए काम किया। जो सदियों तक देश भूल नहीं सकता है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जदयू जिलाध्यक्ष सतीश दास, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी वर्मा, प्रदेश सचिव बेनी माधव झा, प्रदेश सचिव रकीब अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश महथा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश्वर प्रसाद सिंह, जिला सचिव राजकुमार दास, नगर अध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा, जिला सचिव मनोरंजन सिंहा, जिला सचिव सत्येंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष इंद्रावती देवी, प्रखंड अध्यक्ष मीनू मरांडी, जदयू के वरिष्ठ नेता उदय शंकर खवाड़े, देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक मलिक, जिला महासचिव रूपेश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।