ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरजसीडीह : अंधरीगादर में भू-विवाद को लेकर मारपीट

जसीडीह : अंधरीगादर में भू-विवाद को लेकर मारपीट

दोनों पक्षों की ओर से मारपीट, छेड़खानी व छिनतई की करायी गयी प्राथमिकी दोनों पक्षों की ओर से मारपीट, छेड़खानी व छिनतई की करायी गयी...

जसीडीह : अंधरीगादर में भू-विवाद को लेकर  मारपीट
हिन्दुस्तान टीम,देवघरFri, 06 Mar 2020 02:17 AM
ऐप पर पढ़ें

जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरीगादर गांव में जमीन विवाद के मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट, छेड़खानी व छिनतई की घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। एक पक्ष के मूर्ति यादव ने आरोप लगाया है कि उसकी जमाबंदी जमीन पर बिशनपुर निवासी जागो यादव, जादो यादव, मैनेजर यादव, बेलभद्र यादव, दिनेश यादव, अशोक यादव, झगरु यादव, रिंकू यादव, महादेव यादव, डोमन यादव, हलीम अंसारी समेत 15 लोगों की ओर से जबरन खूंटा गाड़ा जा रहा था। विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान सोने की चेन, दो हजार रुपए नकद की छिनतई कर फरार हो गया।

वहीं दूसरे पक्ष के बिशनपुर निवासी विजय यादव ने आरोप लगाया है कि वह अपने जमाबंदी जमीन पर चहारदीवारी निर्माण करा रहा था। उसी दौरान अंधरीगादर निवासी ऐठू महतो, गुरु महतो, मूर्ति महतो, द्वारी महतो, मनी महतो, श्रीकांत यादव, रामदेव महतो, सुचित यादव, अकलू यादव, मसूरी यादव, गोपाल यादव, उमा देवी समेत सभी मिलकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें