
जामताड़ा डकैती मामले में फिर पुलिस टीम पहुंची मधुपुर
मधुपुर,प्रतिनिधि।जामताड़ा ज्वेलरी दुकान में हुई भीषण डकैती मामले में अपराधियों की तलाश में एक बार फिर जामताड़ा पुलिस की एक टीम गुरुवार को मधुपुर पहुंची।
मधुपुर,प्रतिनिधि। जामताड़ा ज्वेलरी दुकान में हुई भीषण डकैती मामले में अपराधियों की तलाश में एक बार फिर जामताड़ा पुलिस की एक टीम गुरुवार को मधुपुर पहुंची। बताया जाता है कि पुलिस टीम ने मधुपुर व मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई लूट और डकैती कांड में संलिप्त अपराधियों के संबंध में स्थानीय पुलिस से विस्तार पूर्वक जानकारी ली। जामताड़ा पुलिस टीम में अधिकारी अपराधियों को पकड़ने के लिए मोबाइल लोकेशन और वीडियो फुटेज का सहारा ले रहे हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। बताया जाता है कि पुलिस अपराधियों के मोबाइल, बाइक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।
फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ बताने से परहेज कर रही है। बता दें कि गत दिनों जामताड़ा के कायस्थपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में डकैती की घटना हुई है। हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों ने दुकानदार अमन बर्मन को पेट और गर्दन में गोली मारकर जख्मी कर दिया है। दो बाइक पर सवार चार बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और अचानक फायरिंग शुरू कर दिया था। बदमाश दुकान से लाखों की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए कायस्थपाड़ा रोड से सुपायडीह गांव के पास गोविंदपुर- साहिबगंज हाईवे की ओर भागे थे। घटना के बाद मधुपुर पुलिस ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




