मोहनपुर : ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने विद्यालय पहुंची टीम

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर के मोहनपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय रघुनाथपुर में ग्रामीणों की शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग की टीम ने जांच की। ग्रामीणों ने विद्यालय में गड़बड़ी और मध्याह्न भोजन योजना में वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी दी। जांच टीम ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया।

मोहनपुर : ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने विद्यालय पहुंची टीम

देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय रघुनाथपुर में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग की टीम जांच के लिए विद्यालय पहुंची। ग्रामीणों की शिकायत पर गठित टीम ने विद्यालय में चल रही व्यवस्थाओं की पड़ताल की और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। जांच टीम का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संत मर्सी टुडू कर रहे थे। उनके साथ बीआरपी गणेश गौतम और सीआरपी हाशिम अंसारी भी मौजूद थे। टीम के विद्यालय पहुंचने की खबर मिलते ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। ग्रामीणों ने जांच टीम के समक्ष विद्यालय में व्याप्त गड़बड़ी की विस्तृत जानकारी टीम को दी।

ग्रामीणों की शिकायत है कि स्कूल में कार्यरत शिक्षक इशारे पर विद्यालय में कई तरह की गड़बड़ियां की जा रही हैं, जिससे पठन-पाठन का माहौल प्रभावित हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति के लोगों ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए का हिसाब लंबित है। उसका हिसाब नहीं दिया जा रहा है। रुपए किसी दुकानदार के पास बकाया है। हिसाब नहीं देने के कारण दुकानदार को रुपए नहीं मिल पा रहा है। बताया कि गड़बड़ी के बाद ग्रामीणों ने बैंक में आवेदन देकर एमडीएम का खाता होल्ड कर दिया गया था, बावजूद नए पासबुक और चेकबुक के माध्यम से राशि का भुगतान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक का तबादला मध्य विद्यालय रघुनाथपुर से किसी अन्य विद्यालय में किया जाए , ताकि शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार हो सके। जांच टीम के समक्ष उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि कार्रवाई जिला शिक्षा अधीक्षक के पत्रांक 276, दिनांक 14 फरवरी 2026 के आलोक में की जा रही है। आश्वासन दिया कि सभी मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर से की जाएगी। जांच के बाद टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से लिखित प्रस्ताव भी लिया। प्रस्ताव पत्र पर विद्यालय सचिव मो. नौशाद आलम समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों मो. हकीम अंसारी, मो. आशिक अंसारी , शोएब अंसारी, हातिम अंसारी, आरिफ अंसारी, आफताब अंसारी, सलीम अंसारी, कौशर जिया, मुख्तार अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, मो. सिद्दीक अंसारी, बिंदु कुमारी, माधुरी यादव सहित अन्य के हस्ताक्षर हैं।क्या कहते हैं बीआरपी : विभागीय आदेश पर शिकायत की जांच-पड़ताल व ग्रामीणों की पक्ष सुनी गयी। सभी प्रकार का प्रस्ताव लेकर विभाग को भेजा जाएगा। वहां से जो निर्देश होगा पालन कराया जाएगा।गणेश गौतम, बीआरपी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।