Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsInternational Women s Violence Awareness Week Concludes in Madhupur with Empowerment Rally
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा का समापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा का समापन

संक्षेप:

मधुपुर में 25 नवंबर से चल रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े का समापन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सुमन लता ने महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों ने महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

Dec 10, 2025 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय पथरचपटी रोड़ अवस्थित प्रेरणा भारती सभागार में गत 25 नवंबर से चलाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा का बुधवार को समारोह पूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मधुपुर कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. सुमन लता,अधिवक्ता धनंजय प्रसाद, माया देवी प्रतिभागी ग्रामीण महिलाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर डॉ. सुमन लता ने कहा कि अधिकार मांगने की नहीं बल्कि आगे बढ़कर लेने की चीज है। आज भारत के संविधान में महिला पुरुष को बराबरी का दर्जा दिया गया है। लेकिन शिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इससे दूर बनी हुई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिवक्ता धनंजय प्रसाद ने कहा कि हमारे देश में धर्म, जाति, लिंग या किसी भी आधार पर किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जा सकता। महिला थाना की एएसआई उषा कुमारी ने कहा कि आज पुलिस खासकर महिला थाना महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर सजग और तत्पर है। कहा कि आपको कभी किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो आप 100 या 112 नंबर डायल कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा महिला कॉलेज की प्राध्यापिका रजनी मुर्मू, मधुपुर कॉलेज के प्राध्यापक महेंद्र एक्का, महिला थाना के विकास कुमार तुरी, लीला कुमारी, हेमंत किरण, सुष्मिता दत्ता, अनुपमा मरांडी आदि ने भी उपस्थित किशोरियों को पढ़ लिखकर सशक्त व स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी के अंत में अरुण कुमार निर्झर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा प्राप्त कर सबल और सशक्त बनने की बात कही। गोष्ठी के समापन पर मुनमुन कुमारी, सिमोती मुर्मू व माया देवी के नेतृत्व में महिलाओं और किशोरियों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। यह रैली शहर के थाना रोड,राजबाड़ी रोड और स्टेशन आदि का भ्रमण करते हुए पुन: संस्था परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आफताब आलम, वहीद फिरोजी, रुखसार खातून, कविता सोरेन, संतोषी कुमारी, मालोती हेंब्रम, पूजा कुमारी, शिल्पी कुमारी, यासमीन खातून आदि का सहयोग रहा। फोटो-10एमडीपी05,06-कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि व कार्यक्रम में शामिल अतिथि एवं प्रतिभागी।