विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में ऋतिक रौशन ने मारी बाजी

Mar 01, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

मधुपुर के इंस्पायर क्लासेस में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक प्रेरणादायक सेमिनार और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय 'विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली' था। कार्यक्रम में भारतीय और वैश्विक महिला वैज्ञानिकों के योगदान को रेखांकित किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक क्विज में भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में ऋतिक रौशन ने मारी बाजी

मधुपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय भेड़वा स्थित इंस्पायर क्लासेस में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रेरणादायक सेमिनार और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय विज्ञान में महिलाएं : विकसित भारत को गति देने वाली रहा, जिसके माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया गया। सेमिनार का विषय प्रवेश करते हुए संस्थान के निदेशक व विज्ञान शिक्षक भुमन्यु सौरव कहा कि विज्ञान के इतिहास से लेकर आधुनिक अनुसंधान तक महिलाओं ने अपने ज्ञान, समर्पण और नवाचार से समाज को नई दिशा दी है। विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी न केवल आवश्यक है, बल्कि यह हमारी सामूहिक प्रगति का आधार भी है।

विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब विज्ञान शिक्षा गांव-कस्बों तक पहुंचे और हर बच्चे को बड़े सपने देखने का अवसर मिले। जो की हम इसी मिशन को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। सेमिनार में विद्यार्थियों को भारतीय एवं वैश्विक महिला वैज्ञानिकों के योगदान, उनके संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक शुभम ने कहा कि आज की छात्राओं में अपार प्रतिभा है। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन, संसाधन और आत्मविश्वास मिले तो वे विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकती हैं। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम ऋतिक रौशन द्वितीय बिपुल कुमार सिंह और तृतीय मौसम कुमारी रही। इसके अलावे हिमांशी कुमारी व पुरी इंस्पायर टीम व दर्जनों बच्चों उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।