ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरकृषि उपज विधेयक से इंस्पेक्टर राज फिर से होगा लागू : रणधीर

कृषि उपज विधेयक से इंस्पेक्टर राज फिर से होगा लागू : रणधीर

कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 के विरोध में उतरे पूर्व कृषि मंत्री कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 के विरोध में उतरे पूर्व कृषि...

कृषि उपज विधेयक से इंस्पेक्टर राज फिर से होगा लागू : रणधीर
हिन्दुस्तान टीम,देवघरMon, 23 May 2022 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

पालोजोरी प्रतिनिधि

सारठ विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कृषि उपज व पशुधन विपणन विधेयक-2022 का जमकर विरोध करते हुए इसे व्यापारियों के लिए अतिरिक्त बोझ करार दिया है। इसे आम जनता पर महंगाई की मार पड़ने वाला भी बताया है। कहा कि अपने कृषि मंत्री के कार्यकाल में व्यवसायियों को लगने वाली एक फीसदी बाजार समिति शुल्क को भी समाप्त कर दिया था। वहीं झामुमो की अगुवायी में चल रही हेमंत सरकार ने एक बार फिर कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 का नाम देकर नए सिरे से व्यापारियों व आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने की पहल शुरू की है, जिसका वह व भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है। अगर सरकार विधेयक वापस नहीं लेती है तो भाजपा व्यापारियों को साथ लेकर सड़क पर उतरेगी। कहा कि राज्यपाल ने इस विधेयक को तकनीकी खामियों के कारण वापस लौटा दिया है। ऐसे में सरकार को विधेयक को इस बहाने ही हटा लेना चाहिए। ऐसा कर व्यापारियों व आमजन को लाभ ही होगा। सारठ विधायक ने कहा कि वह जल्द इस मामले को लेकर विधानसभास्तर के व्यापारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। व्यापारियों व आमजन के हितों के साथ इस सरकार को खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें