डीसी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Apr 08, 2026 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी और बीयू हॉल का जायजा लिया। सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में, उपायुक्त ने सुरक्षा मानकों और अग्निशामक यंत्रों की जांच करने के निर्देश दिए।

डीसी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

देवघर,प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा बुधवार को कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां के वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। साथ ही उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाए गए सील की जांच करते हुए परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायर बॉक्स मशीनों की जांच एवं साफ-सफाई करते रहने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

इस अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारीशैलेश कुमार व पुलिस पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।