नगर आयुक्त ने कूड़ा निस्तारण प्लांट के प्रबंधक को लगाई कड़ी फटकार

Jan 19, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

- कहा कि कूड़ा निस्तारण प्लांट में वैज्ञानिक पद्धति से नहीं किया जा रहा है इनर्ट वेस्ट का निस्तारण स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारी को लेकर सोमवार को द

नगर आयुक्त ने कूड़ा निस्तारण प्लांट के प्रबंधक को लगाई कड़ी फटकार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारी को लेकर सोमवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा द्वारा पछियारी कोठिया अवस्थित नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सह प्रशासक ने प्लांट के सभी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। साथ ही कूड़े से निकलने वाले आरडीएफ, कंपोस्ट एवं रिसाइक्लेबल सामग्री के शत-प्रतिशत वैज्ञानिक एवं नियमित निस्तारण का स्पष्ट निर्देश दिया। सेनेटरी लैंडफिल (एसएलएफ) निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि इनर्ट वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से नहीं किया जा रहा है। इस लापरवाही पर नगर आयुक्त सह प्रशासक ने प्लांट प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाते हुए त्वरित सुधार करने के लिए निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर नगर आयुक्त सह प्रशासक ने नगर प्रबंधक सतीश कुमार को निर्देशित किया कि वे आगामी एक माह तक प्रतिदिन प्लांट की सभी गतिविधियों, विशेषकर एसएलएफ के संचालन का निरीक्षण करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन का निरीक्षण प्रतिवेदन सहायक नगर आयुक्त के माध्यम से नगर आयुक्त को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। मौके पर नगर आयुक्त सह प्रशासक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर एवं उन्नत अंक प्राप्त करने के लिए प्लांट का सुचारू, नियमित एवं मानक अनुरूप संचालन अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं नगर प्रबंधक सतीश कुमार उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।