Deogarh News: नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम
Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। एएस कॉलेज देवघर के बीएड विभाग में सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के मार्गदर्शन को लेकर इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन सोमवा

Deogarh News: एएस कॉलेज देवघर के बीएड विभाग में सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के मार्गदर्शन को लेकर इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को बीएड हॉल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को बीएड पाठ्यक्रम, विभागीय गतिविधियों, अनुशासन एवं शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. त्रिपुरारी प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया।
प्रमुख वक्ता का संदेश
उन्होंने नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बीएड केवल एक डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक कुशल एवं जिम्मेदार शिक्षक बनने की आधारशिला है। प्रशिक्षणार्थियों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होकर अनुशासन, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विशेषज्ञों की सलाह
मौके पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. बिपिन प्रसाद सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को बीएड पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को पाठ्यक्रम, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, प्रायोगिक कार्य एवं विभागीय गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया तथा नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
उत्सव माहौल
इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के आग्रह पर प्राचार्य ने केक काटकर नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बीएड की कक्षाओं को सुचारू एवं नियमित रूप से संचालित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. विनीता रानी, डॉ. कुमारी अनुराधा, डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. राजेश राज, पूनम कुमारी, सुनीता कुमारी, डॉ. अंजना यादव, डॉ. शम्भू नाथ मिश्रा, उमा सिंह, डॉ. हरिपद महतो, डॉ. अशोक किस्कू, उमेश एवं मुकुल सहित बीएड विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


