Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsIndian Railways Introduces New Stop for Patna-Howrah Vande Bharat Express
पटना-हावड़ा-पटना वंदे भारत का ठहराव बख्तियारपुर में 13 से

पटना-हावड़ा-पटना वंदे भारत का ठहराव बख्तियारपुर में 13 से

संक्षेप: भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का बख्तियारपुर जंक्शन पर ठहराव शुरू करने की घोषणा की है। यह ठहराव 13 अक्टूबर 2024 से लागू होगा। ट्रेन संख्या- 22347/22348 के समय...

Thu, 10 Oct 2024 01:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

जसीडीह प्रतिनिधि। भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के लिए पटना-हावड़ा-पटना वंदे भारत ट्रेन का ठहराव की घोषणा की है। इसकी सूचना रेलवे में जारी करते हुए कहा कि 13 अक्टूबर से बख्तियारपुर जंक्शन में ठहराव होगा। ईस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्र के हवाले से बताया गया कि भारतीय रेलवे ने दानापुर मंडल के बख्तियारपुर जंक्शन पर ट्रेन संख्या- 22347/22348 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव तय किया है। यह ठहराव 13 अक्टूबर 2024 से लागू होगा। ट्रेन संख्या- 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस बख्तियारपुर जंक्शन पर 08:37 बजे पहुंचेगी और 08:39 बजे रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या- 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस उसी दिन बख्तियारपुर जंक्शन पर 21:32 बजे पहुंचेगी और 21:34 बजे रवाना होगी। इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या- 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में मामूली बदलाव होंगे। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन मोकामा में 09:02 बजे पहुंचेगी और 09:04 बजे रवाना होगी। पहले यह समय 08:58/09:00 बजे था। लखीसराय में ट्रेन 09:24 बजे पहुंचेगी और 09:26 बजे रवाना होगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वह इन परिवर्तनों पर ध्यान दें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। अधिक जानकारी के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।