गैस की किल्लत से आम नागरिक काफी परेशान : रवि
देवघर,प्रतिनिधि।चेंबर ऑफ कॉमर्स देवघर के अध्यक्ष रवि केशरी ने घरेलू गैस और व्यवसायिक गैस की कमी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गैस की किल्लत क

देवघर,प्रतिनिधि। चेंबर ऑफ कॉमर्स देवघर के अध्यक्ष रवि केशरी ने घरेलू गैस और व्यवसायिक गैस की कमी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गैस की किल्लत के कारण आम नागरिक काफी परेशान हैं। इस परेशानी के समय गैस एजेंसी द्वारा ग्राहकों को केवाईसी कराने का आदेश देने के कारण और ज्यादा परेशानी हो रही है। आम नागरिक ब्लैक में गैस खरीद कर घर का चूल्हा जला रहे हैं। इजराइल और ईरान युद्ध के पांचवें दिन भारत में एलपीजी का संकट होना गंभीर विषय है। भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय की यह बहुत बड़ी भूल है। भारत सरकार को चाहिए कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को निर्देश दें की स्पष्ट ईंधन नीति बनाएं और दुनिया के विकसित देशों के इंधन स्टॉक की नीति का अध्ययन करें।
अंतर्राष्ट्रीय क्रुड ऑयल स्टॉक की बात करें तो अमेरीका का क्रूड ऑयल(कच्चा तेल) का स्टॉक 200 दिनों का है। जापान का क्रूड ऑयल स्टॉक 254 दिनों का है। भारत के पास मात्र 20 दिनों का ही क्रूड ऑयल स्टॉक है। अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक तथा राजनीतिक स्थिति देखा जाए तो दुनिया के कई देश लगभग सालों भर युद्ध या तो करते हैं या एक दूसरे पर युद्ध करने के लिए तैयार रहते हैं। भगवान न करें यदि दुनिया में विश्वयुद्ध छिड़ जाएं तो बिना समुचित इंधन स्टॉक के हम 20 दिन से ज्यादा अपने देश को नहीं चला सकते हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा भंडार के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय मंदी, विश्वयुद्ध जैसी त्रासदी को ध्यान में रखकर दुनिया का सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे बड़ी आबादी वाले देश में कम से कम 180 दिनों का एलपीजी और क्रूड ऑयल का स्टॉक तो होना ही चाहिए। पश्चिम एशिया में युद्ध संकट के समय भारत अपने पड़ोसी देश बांग्ला देश को असम राज्य की नुमालीगढ़ रिफाइनरी से 5000 टन डीजल भेजने की खबर यदि सही है, तो हम भारतवासियों के साथ नाइंसाफी है। इस अवसर पर चेंबर के सचिव विजय कौशिक, संरक्षक अशोक सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


