Deogarh News: स्वतंत्रता दिवस : केकेएन स्टेडियम देवघर में मंत्री हफीजुल हसन करेंगे ध्वजारोहण

हिन्दुस्तान, देवघर
share

Deogarh News: - डीसी ने जारी की स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम की समय सारणी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा

Deogarh News: स्वतंत्रता दिवस : केकेएन स्टेडियम देवघर में मंत्री हफीजुल हसन करेंगे ध्वजारोहण

Deogarh News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गयी कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर केकेएन स्टेडियम देवघर में पूर्वाह्न 9 बजकर 10 मिनट पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की समय सारणी

साथ ही डीसी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम की समय सारणी जारी की गई। जिसमें यह जिक्र है कि उपायुक्त गोपनीय शाखा देवघर में 8 बजे पूर्वाह्न, रोहिणी शहीद स्थल देवघर में 8:20 बजे पूर्वाह्न, केकेएन स्टेडियम देवघर में 9:10 बजे पूर्वाह्न, समाहरणालय देवघर में 10 बजे पूर्वाह्न, विकास भवन देवघर में 10:05 बजे पूर्वाह्न, पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवघर में 10:15 बजे पूर्वाह्न, अनुमंडल कार्यालय देवघर में 10:20 बजे पूर्वाह्न, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय देवघर में 10:25 बजे पूर्वाह्न, जिला परिषद कार्यालय देवघर में 10:30 बजे पूर्वाह्न, नगर निगम देवघर में 10:30 बजे पूर्वाह्न, नगर थाना देवघर में 10:30 बजे पूर्वाह्न, भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी देवघर में 10:50 बजे पूर्वाह्न, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय देवघर में 11 बजे पूर्वाह्न, पुलिस लाईन देवघर में 11:05 बजे पूर्वाह्न एवं सरस कुंज में 11:45 बजे पूर्वाह्न घ्वजारोहण किया जाएगा।

मुख्य अतिथि की जानकारी

केकेएन स्टेडियम देवघर के स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में मुख्य अतिथि सह मंत्री जल संसाधन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग झारखंड सरकार हफीजुल हसन द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा。

सामान्य प्रश्न

✦स्वतंत्रता दिवस समारोह कब होगा?−
15 अगस्त को केकेएन स्टेडियम देवघर में पूर्वाह्न 9 बजकर 10 मिनट पर.
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरDeogarh News: स्वतंत्रता दिवस : केकेएन स्टेडियम देवघर में मंत्री हफीजुल हसन करेंगे ध्वजारोहण