ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरसभी योजनाओं में महिला मानव दिवस बढ़ाएं

सभी योजनाओं में महिला मानव दिवस बढ़ाएं

सारठ। सारठ प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को नवपदस्थापित बीडीओ पल्लवी सिन्हा ने सभी...

सभी योजनाओं में महिला मानव दिवस बढ़ाएं
हिन्दुस्तान टीम,देवघरFri, 23 Jul 2021 05:10 AM
ऐप पर पढ़ें

सारठ। सारठ प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को नवपदस्थापित बीडीओ पल्लवी सिन्हा ने सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों के साथ बंद कमरे में बैठक की। बैठक में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी। इसको लेकर कई लोगों ने सवाल भी खड़े किये। बैठक के दौरान बीडीओ पल्लवी सिन्हा ने प्रखंड में संचालित योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की। उसके उपांत सभी पंचायतों में संचालित सभी योजनाओं में महिला मानव दिवस बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अलुवारा पंचायत में सभी पंचायतों की अपेक्षा सबसे कम महिला मानव दिवस सृजन पर नाराजगी भी जाहिर की। संबंधित पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को सुधार लाने का निर्देश दिया। सभी पंचायतों में महिला मानव दिवस का सृजन के लिए विशेष प्रयास करने कहा गया। बीडीओ ने सभी पंचायतों में नयी योजनाओं के चयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। इन योजनाओं में महिला मानव दिवस का सृजन बड़े पैमाने पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पंचायतों में 10 नाडेफ टैंक व 10 शॉकपिट आरंभ कराने का निर्देश दिया। सभी पुरानी योजनाओं की समीक्षा की। वर्ष 2019-20 तक जितनी भी पुरानी योजनाएं संचालित हैं, उसे अविलंब क्लोज करने का निर्देश दिया। लंबित रिजेक्टेड एफटीओ में जल्द सुधार का निर्देश दिया। पीएफएमएस में पेंडिंग 140 खाते को जल्द शून्य करने कहा गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा भी की गई। जिसमें सभी अपूर्ण आवास जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी लखन सोरेन, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डेविड गुड़िया, रतन प्रसाद राय आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें