सदर अस्पताल : 1 वर्ष में 94.6 हजार ने कराया इलाज, 20 हजार मरीज भर्ती
देवघर सदर अस्पताल में एक साल में 94 हजार 600 मरीजों ने इलाज कराया, जिनमें से 20,063 को भर्ती किया गया। 7,000 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। 4,469 मरीजों को आरोग्य आयुष्मान योजना का...

देवघर कौशल मंडल सदर अस्पताल में एक साल में मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। एक साल में अस्पताल में 94 हजार 60 हजार मरीजों ने इलाज कराया, जिनमें 20063 मरीजों का प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया। इसके अलावा 7 हजार मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भी रेफर किया। इस वर्ष 4469 मरीजों को आरोग्य आयुष्मान योजना का भी लाभ मिला, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सस्ते में इलाज मिल पाया। सदर अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक साल में 94,600 से ज्यादा मरीजों ने अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए अस्पताल का रुख किया। यहां सभी वर्ग के मरीजों ने इलाज कराया है। अमीर से लेकर गरीब, अज्ञात मरीज शामिल है।
अस्पताल में बिस्तरों की संख्या पड़ रही कम : इस साल 20 हजार 63 मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें कई गंभीर मामले भी थे। कुछ ऐसे मामले भी थे, जो कुछ देर भर्ती होने के बाद मरीज ठीक होने पर डॉक्टर सलाह लेकर चले गए। भर्ती मरीजों की संख्या में वृद्धि ने अस्पताल में बिस्तरों की कमी की समस्या को उजागर किया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सदर अस्पताल में 170 बेड की क्षमता है। लेकिन जब मरीजों की भीड़ लगती है तेा क्षमता बढ़ाकर 250 तक कर दी जाती है। चौथी मंजिल के हॉल में भी मरीजों को शिफ्ट किया जाता है। स्वास्थ्यकर्मीयों की ड्यूटी भी लगायी जाती है।
7 हजार गंभीर मरीज किये गये रेफर : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 7 हजार मरीजों की हालत गंभीर देखने के बाद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया। गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं से जूझ रहे मरीजों के लिए अस्पताल में त्वरित और प्रभावी इलाज की व्यवस्था की गई थी, ताकि शीघ्र राहत मिल सके। रेफर किए गए मरीजों में कई ऐसे थे जिनकी हालत बेहद नाजुक थी और जिनके लिए विशेष उपचार की आवश्यकता थी।
4469 मरीजों को मिला आरोग्य आयुष्मान का लाभ : विभाग से मिली जानकारी के अनुसर सदर अस्पताल ने इस वर्ष 4469 मरीजों को आरोग्य आयुष्मान योजना का लाभ प्रदान किया। आयुष्मान योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है, जिससे उन्हें महंगे इलाज से राहत मिलती है। अधिकारी का कहना है कि योजना के तहत मरीजों को इलाज की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी जाती और उन्हें सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं।
सदर अस्पताल की सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए कदम : सदर अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या और बेहतर इलाज की दिशा में प्रशासन द्वारा कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है, और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा, मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इन सुधारों से मरीजों को त्वरित और प्रभावी उपचार मिल पा रहा है, जिससे अस्पताल की कार्यशैली में सुधार हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।