इनरव्हील क्लब ने दो विद्यालयों को हैप्पी स्कूल के रुप में किया विकसित

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर,प्रतिनिधि।इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा सत्र 2025-26 अंतर्गत क्लब का एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैप्पी स्कूल का उद्घाटन सोमवार को डिस्ट्रि

इनरव्हील क्लब ने दो विद्यालयों को हैप्पी स्कूल के रुप में किया विकसित

देवघर,प्रतिनिधि। इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा सत्र 2025-26 अंतर्गत क्लब का एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैप्पी स्कूल का उद्घाटन सोमवार को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता एवं क्लब अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा द्वारा संयुक्त से किया गया। इस सत्र में क्लब द्वारा दो विद्यालयों को हैप्पी स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। प्रथम परियोजना के तहत संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल में गार्डन एरिया एवं कंप्यूटर लैब का निर्माण तथा एवं सौंदर्यीकरण किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का तिलक एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं दूसरी परियोजना के तहत प्राथमिक विद्यालय हिरणा को हैप्पी स्कूल के रूप में विकसित किया गया।

जहां बच्चों के लिए इनरव्हील पार्क का निर्माण कराया गया। पार्क में झूला, स्लाइडर एवं अन्य खेल सामग्रियों की व्यवस्था की गई। साथ ही विद्यालय के गेट एवं चाहरदीवारी,कक्षाओं को पेंटिंग एवं सजावट द्वारा आकर्षक रूप दिया गया। बच्चों के लिए एक छोटा स्टेज बनाया गया तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। जिससे विद्यालय एक सुंदर एवं सुसज्जित हैप्पी स्कूल में परिवर्तित हो सका। इसमें क्लब सदस्य नमिता भगत द्वारा पार्क के लिए झूला तथा अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा द्वारा स्लाइडर दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि इनरव्हील क्लब देवघर द्वारा किया गया यह हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने क्लब अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व एवं सभी विद्यालय परिवार के सहयोग की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों के बीच कलर आइटम, गिफ्ट, चिप्स, बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण भी किया गय। इस अवसर पर कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, उपाध्यक्ष ममता किरण, नमिता भगत, निशा गुप्ता, सावित्री गुप्ता, निशा जायसवाल, सुषमा रानी, विभा सिंह, पूर्व अध्यक्ष अर्चना भगत, रश्मि रंजन झा, सारिका साह सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।