समितियों को सशक्त व प्रभावी बनाने बनाई गई कार्यक्रम की योजना
संक्षेप:
देवघर में गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता देवनारायण रजक ने की। इसमें देवालय प्रबंधन, वित्त प्रबंधन, और संगठन प्रबंधन पर चर्चा की गई। 2026 की जन्मशताब्दी वर्ष की तैयारी के तहत विभिन्न योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक का समापन वैदिक शांतिपाठ से हुआ।
Dec 07, 2025 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
देवघर, प्रतिनिधि। गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम के सभागार में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी देवनारायण रजक की अध्यक्षता में ट्रस्ट मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसका शुभारंभ गायत्री मंत्र, गुरु वंदना, वैदिक मंगलाचरण से किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने कहा कि कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में देवालय प्रबंधन, वित्त प्रबंधन, संगठन प्रबंधन तथा आंदोलन प्रबंधन समितियों को सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर विस्तार से विचार विमर्श कर कार्यक्रम की योजना बनाई गई। कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष 2026 की राष्ट्रव्यापी तैयारी की श्रृंखला में रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों, शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों में युगद्रष्टा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्यजी के युग निर्माण योजना को दिवार में सदवाक्य लेखन, पोस्टर, बैनर के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने की योजना को अंतिम स्वरूप दिया गया। इसके साथ ही गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम को भव्य, आकर्षक एवं स्थायी मनभावन तोरणद्वार से सुसज्जित करने का प्रारूप तैयार किया गया। साथ ही वैदिक शांतिपाठ से बैठक का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला समन्वयक बरूण कुमार, सहायक ट्रस्टी जीतेन्द्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद यादव, आशुतोष कुमार सिंह, रामप्रसाद यादव, रत्ना सिन्हा, अनुपमा देवी, गौतम कुमार, निशा देवी, कान्ति देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें 
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




